Svante Pääbo Awarded Nobel Prize: स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है. विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है. ये पुरस्कार विज्ञान की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, यह स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है.
पुरस्कार की घोषणा करते हुए, नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा, “अपने अग्रणी शोध के माध्यम से, स्वंते पाबो ने कुछ ऐसा किया है जो असंभव सा प्रतीत होता है. निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित करना, जो वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त रिलेटिव हैं. उन्होंने पहले अज्ञात होमिनिन, डेनिसोवा की सनसनीखेज खोज भी की.”
BREAKING NEWS:
The 2022 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded to Svante Pääbo “for his discoveries concerning the genomes of extinct hominins and human evolution.” pic.twitter.com/fGFYYnCO6J
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 3, 2022
बयान में कहा गया है कि स्वांते पाबो के शोध ने एक पूरी तरह से नए वैज्ञानिक अनुशासन पेलोजेनोमिक्स, को जन्म दिया. ये पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को केंद्र में रखा है. इस घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को होगी और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.